Uncategorized Archives - khabar24x7news https://www.khabar24x7news.com/category/uncategorized/ Sat, 07 Mar 2026 11:22:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 एनसीईआरटी की नई किताबों में बड़ा बदलाव: इतिहास, भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष मिशनों पर बढ़ा फोकस https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae/#respond Sat, 07 Mar 2026 11:22:24 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2566 नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम

The post एनसीईआरटी की नई किताबों में बड़ा बदलाव: इतिहास, भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष मिशनों पर बढ़ा फोकस appeared first on khabar24x7news.

]]>
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा 2023 के अनुरूप विद्यालयों के लिए नई पाठ्यपुस्तकें जारी की हैं। इन पुस्तकों में भारतीय इतिहास, वैज्ञानिक परंपरा, अंतरिक्ष अभियानों और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को प्रमुखता दी गई है। 1961 में स्थापित एनसीईआरटी का उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और केंद्र व राज्य सरकारों को पाठ्यक्रम संबंधी सलाह देना है। परिषद पहले ही कक्षा 1–2 (2023) और कक्षा 3–6 (2024) की नई किताबें जारी कर चुकी है, जबकि अब कक्षा 4, 5, 7 और 8 के लिए भी नई पुस्तकें लाई जा रही हैं।

नई सामाजिक विज्ञान पुस्तकों में इतिहास और संस्कृति से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। इनमें प्राचीन भारतीय राजवंशों, धार्मिक यात्राओं और सांस्कृतिक परंपराओं को शामिल किया गया है। “How the Land Became Sacred” नामक अध्याय में 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम, शक्तिपीठ और कुंभ मेले जैसी परंपराओं का उल्लेख किया गया है। साथ ही औपनिवेशिक काल में भारत के संसाधनों के शोषण और आर्थिक प्रभावों पर भी चर्चा की गई है।

ncert
नई शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों में भारतीय इतिहास, वैज्ञानिक परंपरा और इसरो के अंतरिक्ष मिशनों को प्रमुखता दी गई है।

गणित और विज्ञान की किताबों में भारतीय वैज्ञानिकों और दार्शनिकों को भी जोड़ा गया है। कक्षा 8 की गणित पुस्तक में बौधायन के त्रिभुज संबंधी सिद्धांत का उल्लेख है, जबकि विज्ञान की किताब में आचार्य कणाद के परमाणु सिद्धांत को समझाया गया है। इसके साथ पारंपरिक चिकित्सा से लेकर कोविड-19 टीकों तक के विकास को भी जोड़ा गया है। नई पुस्तकों में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशनों—चंद्रयान-1, चंद्रयान-2, चंद्रयान-3, मंगलयान और आदित्य-एल1—का भी विवरण दिया गया है, ताकि छात्रों में विज्ञान और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़े।

भाषा की पुस्तकों में प्रेरक व्यक्तित्वों की कहानियां शामिल की गई हैं। कक्षा 8 की अंग्रेजी पुस्तक में परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, ‘दूध क्रांति’ के जनक वर्गीज़ कुरियन और भौतिक वैज्ञानिक बिभा चौधरी की जीवन कथाएं दी गई हैं। इसके अलावा पाठ्यपुस्तकों में लिंग समानता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेशिता जैसे विषयों को भी महत्व दिया गया है। उदाहरण के तौर पर महिला पायलट, महिला फोटोग्राफर और पंचायतों में महिला नेतृत्व से जुड़े उदाहरण दिए गए हैं।

एनसीईआरटी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा के बीच संतुलन बनाना है, जिससे छात्रों में वैज्ञानिक सोच, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। हालांकि कुछ आलोचकों ने इतिहास के कुछ हिस्सों को कम महत्व देने को लेकर चिंता भी जताई है। फिर भी, परिषद का मानना है कि नई किताबें भारतीय विरासत और आधुनिक उपलब्धियों को संतुलित रूप से प्रस्तुत करते हुए छात्रों में जिज्ञासा, मूल्यबोध और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करेंगी।

 

आकांशा खटाना-

The post एनसीईआरटी की नई किताबों में बड़ा बदलाव: इतिहास, भारतीय वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष मिशनों पर बढ़ा फोकस appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae/feed/ 0
इजरायल-हमास के बीच जंग में मारे गए 50 हजार से ज्यादा लोग, तबाह हुआ गाजा; देखें तस्वीरें https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Mon, 24 Mar 2025 11:15:06 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2280 khabar24x7news 24,2025 मुस्कान सिंह इजरायल-हमास के बीच जंग में मारे गए 50 हजार से ज्यादा लोग, तबाह हुआ

The post इजरायल-हमास के बीच जंग में मारे गए 50 हजार से ज्यादा लोग, तबाह हुआ गाजा; देखें तस्वीरें appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 24,2025

मुस्कान सिंह

इजरायल-हमास के बीच जंग में मारे गए 50 हजार से ज्यादा लोग, तबाह हुआ गाजा; देखें तस्वीरें

इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इजरायल लगातार हमास के अतंकियों को निशाना बना रहा है। जंग के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है। गाजा में हालात बुरे हैं और हर तरफ तबाही के निशान नजर आ रहे हैं।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने करीब 18 महीनों से चल रही जंग में मरने वालों की संख्या के बारे में जानकारी साझा की है। मंत्रालय का कहना है कि जंग में अब तक 50 हजार अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 1,13,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मरने वालों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने लड़ाके या नागरिक थे। मृतकों में 15,613 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से 872 की उम्र एक वर्ष से कम थी।
इजरायल और हमास के बीच जंग तब शुरू हुई थी जब हमास के आतंकवादियों ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमला कर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था। हमास के आतंकियों ने 250 लोगों का अपहरण भी कर लिया था।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा में यह सिर्फ शुरुआत हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल तब तक हमले करता रहेगा जब तक कि वह अपने सभी युद्ध लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर लेता, जिसमें हमास को नष्ट करना और बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाना शामिल है।

The post इजरायल-हमास के बीच जंग में मारे गए 50 हजार से ज्यादा लोग, तबाह हुआ गाजा; देखें तस्वीरें appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%9c%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0
न ‘कंगुवा’, न ही ‘राधेश्याम’, ये है साउथ की सबसे बड़ी FLOP, बजट का एक चौथाई भी नहीं निकाल पाई https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af/#respond Sat, 25 Jan 2025 06:12:15 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1889 khabar24x7news 25,2025 मुस्कान न ‘कंगुवा‘, न ही ‘राधेश्याम‘, ये है साउथ की सबसे बड़ी FLOP, बजट का एक

The post न ‘कंगुवा’, न ही ‘राधेश्याम’, ये है साउथ की सबसे बड़ी FLOP, बजट का एक चौथाई भी नहीं निकाल पाई appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 25,2025

मुस्कान

कंगुवा‘, न ही राधेश्याम‘, ये है साउथ की सबसे बड़ी FLOP, बजट का एक चौथाई भी नहीं निकाल पाई

 

‘केजीएफ’, ‘पुष्पा 2’ और ‘कांतारा’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर साउथ फिल्में रिलीज हुई है। ये फिल्में दुनिया भर में अपना डंका बज चुकीं और इन मूवीज की बदौलत ही साउथ स्टार्स को पैन इंडिया स्टारडम मिला है, लेकिन 2025 में रिलीज हुई साउथ की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

पिछला साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही बेहतरीन रहा है। सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा’ की मच अवेटेड सीक्वल फिल्म ‘पुष्पा 2’ 2024 में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर डाली थी। ‘पुष्पा 2’ ने 21 दिनों में दुनिया भर में 1705 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। खास बात यह थी कि ‘पुष्पा 2’ ने हिन्दी सिनेमा के 100 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिए थे। फिल्म ने प्रभास की ‘बाहुबली 2’ का इंडिया कलेक्शन की रिकॉर्ड तोड़ दिया है, लेकिन 2025 में रिलीज हुई पहली साउथ की फिल्म फ्लॉप रहीं।

 

करोड़ों डुबाने वाली साउथ वो फिल्म

पिछले साल कमल हासन, काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह की ‘इंडियन 2’ रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। साल 2022 में प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ रिलीज हुई थी, लेकिन इसकी कहानी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। इन फिल्मों की रिलीज से पहले तो मेकर्स ने खूब बज बनाया, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। साउथ की इन फिल्मों की लिस्ट में अब एक और सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म शामिल हो गई जो 2025 में रिलीज हुई। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘गेम चेंजर’ है।

2025 की पहली फ्लॉप

‘गेम चेंजर’ 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है, जिसमें साउथ सुपरस्टार राम चरण हैं। दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म गेम चेंजर बजट के मामले में ‘इंडियन 2’, ‘कंगुवा’ और ‘राधे श्याम’ से काफी आगे है। 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद राम चरण और कियारा आडवाणी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। रिलीज के 10 दिनों तक भी फिल्म अपने बजट का एक चौथाई नहीं कमा पाई। हफ्तेभर के अंदर ही फिल्म के कलेक्शन ने ये बता दिया है कि इसका हिट होना बहुत मुश्किल है। बता दें कि ‘गेम चेंजर’ 14 फरवरी, 2025 को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

 

The post न ‘कंगुवा’, न ही ‘राधेश्याम’, ये है साउथ की सबसे बड़ी FLOP, बजट का एक चौथाई भी नहीं निकाल पाई appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af/feed/ 0
बेंगलुरु में रेप के बाद कर दी गई महिला की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%b0/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%b0/#respond Fri, 24 Jan 2025 10:30:05 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1882 khabar24x7news 24,2025 मुस्कान बेंगलुरु में रेप के बाद कर दी गई महिला की हत्या, मामले की जांच में

The post बेंगलुरु में रेप के बाद कर दी गई महिला की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 24,2025

मुस्कान

बेंगलुरु में रेप के बाद कर दी गई महिला की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

बेंगलुरु पुलिस को केलकेरे लेक के पास एक 28 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस को ऐसा शक है कि पहले उस महिला के साथ रेप किया गया और फिर एक बड़े पत्थर को सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

बेंगलुरु से अपराध का एक नया मामला सामने आया है और यह मामला जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बेंगलुरु पुलिस को एक 28 वर्षीय महिला का शव मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा शक जताया जा रहा है कि पहले महिला के साथ रेप किया गया है और उसके बात एक बड़े से पत्थर को महिला के सिर पर मारा गया जिससे उसकी मौत गई है। पूर्वी बेंगलुरु के राममूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में भी जुट गई है।

DCP ईस्ट जोन ने दी यह जानकारी

आपको बता दें कि इस मामले में बात करते हुए DCP ईस्ट जोन ने बताया किया हाउस हेल्प का काम करने वाली नजमा का शव केलकेरे लेक के पास पुलिस को मिला है। उसकी उम्र 28 वर्ष है। पुलिस को ऐसा शक है कि आरोपी ने पीड़िता का रेप किया और फिर बड़े पत्थर को सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि मृतका नजमा केलकेरे लेक के पास ही एक निजी अपार्टमेंट में हाउस हेल्प का काम किया करती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही उसकी जांच भी शुरू कर दी है।

एक शख्स ने कूदकर की आत्महत्या

बेंगलुरु से एक आत्महत्या का भी मामला सामने आया है। बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थि मंत्री मॉल में एक आदमी ने बृहस्पतिवार की रात दूसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम टी.सी.मजूनाथ है और उसकी उम्र 55 वर्ष थी। आपको बता दें कि पुलिस को मृतका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है और उसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 9 बजे की है जब मंजूनाथ दूसरी मंजिल से कूद गए। इसके तुरंत बाद मॉल के कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे मगर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में यह बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मृतक भारी कर्जे में डूबा हुआ था और उसकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान घाटे में चल रही थी। इसी कारण को उसके आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।

 

 

The post बेंगलुरु में रेप के बाद कर दी गई महिला की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%b0/feed/ 0
आखिर कौन हैं लोगों का ध्यान खींचने वाली ये साध्वी? पुराने Video भी अब हो रहे हैं वायरल, यहां जानें https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/#respond Tue, 14 Jan 2025 11:16:21 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1681 khabar24x7news 14,2025 मुस्कान आखिर कौन हैं लोगों का ध्यान खींचने वाली ये साध्वी? पुराने Video भी अब हो

The post आखिर कौन हैं लोगों का ध्यान खींचने वाली ये साध्वी? पुराने Video भी अब हो रहे हैं वायरल, यहां जानें appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 14,2025

मुस्कान

आखिर कौन हैं लोगों का ध्यान खींचने वाली ये साध्वी? पुराने Video भी अब हो रहे हैं वायरल, यहां जानें

आजकल सोशल मीडिया पर एक साध्वी काफी छाई हुई हैं। अपनी खूबसूरती के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुई साध्वी के लोग पुराने वीडियो भी खूब शेयर कर रहे हैं और अपने मुताबिक अलग-अलग बातें कह रहे हैं।

महाकुंभ 2025 की शुरुआत कल यानी 13 जनवरी से हो चुकी है और अब ये 26 फरवरी तक चलेगा। इस महाकुंभ में दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाकुंभ के अलग-अलग वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें अलग-अलग साधु अपनी तपस्या आदी करते हुए नजर आ रहे हैं। मगर इस समय अगर सोशल मीडिया पर किसी ने हर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है तो वो एक महिला साध्वी हैं। महिला साध्वी की खूबसूरती ही वो कारण है जो सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं और सोशल मीडिया पर उनके कौन से पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं ये वायरल हो रही साध्वी?

अभी सोशल मीडिया पर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक साध्वी रथ पर सवाल है और एक महिला उनका इंटरव्यू ले रही हैं। उस इंटरव्यू में वो बताती हैं कि वो उत्तराखंड से हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं। वीडियो में वो यह भी बताती हैं कि उन्हें जो करना था उसे छोड़कर उन्होंने ये वेश धारण किया है और पिछले 2 साल से साध्वी का जीवन जी रही हैं। आपको बता दें कि उनका नाम ‘हर्षा’ है और वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट का नाम Anchor harsha richhariya है।

पहले रह चुकी हैं इंफ्लुएंसर

हमने जब उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखा तो पता चला कि उन्होंने अपने बायो में भी खुद को आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या बताया है। इसके अलावा वो सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। उसके साथ उन्होंने खुद को इंफ्लुएंसर भी बताया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को स्क्रोल करते हुए नीचे गए तो नजर आया कि उन्होंने कई सारे पोस्ट किए हैं जिसमें महाकुंभ और धर्म की बातें करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इन सभी से पहले वो रील भी बनाया करती थी और वो सभी रील्स भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं जिसमें से कुछ अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रहे हैं पुराने वीडियो

अभी साध्वी के रूप में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर्षा साध्वी के पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लोग अपने मुताबिक बाते कर रहे हैं। एक्स पर @balliawalebaba नाम के अकाउंट से दो वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘महाकुंभ पहुंचीं साध्वी के कई Reel Viral हैं। Instagram फॉलोअर्स बढ़ाना इसके पीछे आइडिया है तो यह अच्छा नहीं है।’

 

The post आखिर कौन हैं लोगों का ध्यान खींचने वाली ये साध्वी? पुराने Video भी अब हो रहे हैं वायरल, यहां जानें appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%86%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/feed/ 0
केमिस्ट की दुकान से लेकर अस्पताल तक दो गुटों ने जमकर काटा बवाल; CCTV फुटेज आया सामने https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%85/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%85/#respond Wed, 08 Jan 2025 06:55:17 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1575 khabar24x7news  7,2025 मुस्कान केमिस्ट की दुकान से लेकर अस्पताल तक दो गुटों ने जमकर काटा बवाल; CCTV फुटेज

The post केमिस्ट की दुकान से लेकर अस्पताल तक दो गुटों ने जमकर काटा बवाल; CCTV फुटेज आया सामने appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  7,2025

मुस्कान

केमिस्ट की दुकान से लेकर अस्पताल तक दो गुटों ने जमकर काटा बवाल; CCTV फुटेज आया सामने

राजौरी के पंजा चौक इलाके की केमिस्ट शॉप में घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के पंजा चौक इलाके में सोमवार को दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक केमिस्ट की दुकान पर हमला हुआ, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और हिंसा का दायरा अस्पताल तक पहुंच गया।

क्या थी घटना?

जानकारी के अनुसार, पंजा चौक स्थित केमिस्ट की दुकान पर कुछ लोगों ने घुसकर उस पर हमला किया। हमलावरों ने दुकान को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया और केमिस्ट को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले के बाद घायल केमिस्ट के परिजनों और मित्रों ने आरोपियों का पीछा किया और उन्हें राजौरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में घेर लिया, जहां वे इलाज के लिए पहुंचे थे।

अस्पताल में भी हुई झड़प

आरोपियों को देख घायल केमिस्ट के मित्रों और परिजनों का गुस्सा अस्पताल में ही फुट पड़ा और दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। अस्पताल के भीतर भी मारपीट जारी रही, जिससे वहां इलाज के लिए आए अन्य मरीजों और उनके परिजन भी असमंजस में पड़ गए।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प किस तरह से बढ़ी। फुटेज में दोनों गुटों के बीच मारपीट की घटनाएं और अस्पताल के अंदर का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

 

The post केमिस्ट की दुकान से लेकर अस्पताल तक दो गुटों ने जमकर काटा बवाल; CCTV फुटेज आया सामने appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%85/feed/ 0
गंगासागर तीर्थ यात्रा: सेवा और भक्ति की मिसाल https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87/#respond Thu, 02 Jan 2025 11:37:17 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1527 khabar24x7news  2,2025 मुस्कान पिछले साल की गंगासागर तीर्थ यात्रा हम सभी के लिए एक अनमोल अनुभव थी। यात्रा

The post गंगासागर तीर्थ यात्रा: सेवा और भक्ति की मिसाल appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  2,2025

मुस्कान

पिछले साल की गंगासागर तीर्थ यात्रा हम सभी के लिए एक अनमोल अनुभव थी। यात्रा के दौरान हर यात्री के लिए स्वादिष्ट भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। भक्ति से भरे भजन-कीर्तन और सीताराम सत्संग के द्वारा सुंदरकांड पाठ ने यात्रा को और भी दिव्य बना दिया।

इस यात्रा में सेवा और समर्पण का जो संगम देखने को मिला, वह आज भी हमें प्रेरित करता है। तस्वीरों में कैद वे पल—भोजन वितरण, सुंदरकांड पाठ और यात्रियों की मुस्कान—हमेशा हमारी यादों में ताजा रहेंगे।

 

इन पलों को सभी के साथ साझा करने के लिए तस्वीरें जरूर जोड़ें।

The post गंगासागर तीर्थ यात्रा: सेवा और भक्ति की मिसाल appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87/feed/ 0
साल के पहले दिन ही डिनर डेट पर निकलीं सारा अली खान, इस खास शख्स संग किया न्यू ईयर सेलिब्रेट https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9f/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9f/#respond Thu, 02 Jan 2025 11:17:58 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1523 khabar24x7news  2,2025 मुस्कान एक्ट्रेस सारा अली खान ने काफी अलग अंदाज में नए साल सेलिब्रेशन किया। वो अपनी

The post साल के पहले दिन ही डिनर डेट पर निकलीं सारा अली खान, इस खास शख्स संग किया न्यू ईयर सेलिब्रेट appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  2,2025

मुस्कान

एक्ट्रेस सारा अली खान ने काफी अलग अंदाज में नए साल सेलिब्रेशन किया। वो अपनी लाइफ के खास शख्स के साथ ही इस दिन को सेलिब्रेट करती नजर आईं। नए साल के पहले डिनर की झलक भी एक्ट्रेस ने दिखाई है।

सारा अली खान हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकालती हैं और नए साल के दिन से बेहतर मौका और क्या हो सकता है। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें पोस्ट की जिसमें मम्मी अमृता सिंह के साथ नए साल के पहले डिनर की कुछ दिल को छू लेने वाली सेल्फी शेयर कीं। सारा अली खान द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ 2025 के अपने पहले डिनर के दौरान सेल्फी के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। सारा ने खूबसूरत हरे और काले रंग का प्रिंटेड आउटफिट पहना था और बाल बंधे हुए थे और उन्होंने बहुत ही छोटे इयरिंग भी कैरी किए। उनकी मां अमृता डिनर के लिए नो-मेकअप लुक के साथ मल्टी-कलर्ड शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

फैमिली को देती हैं टाइम

सारा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘मम्मी जान के साथ साल का पहला डिनर।’ यह पहली बार नहीं है जब ‘मर्डर मुबारक’ अभिनेत्री ने अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा की हैं, वह अक्सर प्रशंसकों को अपने पारिवारिक जीवन की झलक दिखाती रहती हैं। सारा अली खान का पालन-पोषण एकल-माता-पिता के घर में हुआ। उनके माता-पिता अमृता सिंह और सैफ अली खान का तलाक हो गया, जब वह बहुत छोटी थीं। सारा ने अपने बचपन को याद किया और अपनी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ के प्रचार के दौरान अपनी मां के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनके दोस्तों के माता-पिता से बहुत अलग थीं। हालांकि उन्हें शुरू में लगा कि यह कुछ ऐसा है जिसकी उन्हें कमी महसूस हो रही है, लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि यह वास्तव में एक आशीर्वाद था।

मम्मी को लेकर थी सारा के मन में शिकायत

गैलाटा इंडिया के साथ बातचीत में सारा अली खान ने बताया कि उनकी मां खाना बनाना या गाड़ी चलाना नहीं जानती थीं, जिसे वह अपने जीवन में कमी मानती थीं। हालांकि, उनकी मां ने उन्हें एक ऐसा जवाब दिया जिससे उनका नजरिया बदल गया और उन्हें चीजों को अलग तरह से देखने पर मजबूर कर दिया। पहले तो सारा को इस बात पर बुरा लगा, लेकिन एक दिन उनकी मां ने उनसे कहा, ‘तुम्हारे कितने दोस्तों के माता-पिता अभिनय करना और घोड़े की सवारी करना जानते हैं? क्योंकि मैं जानती हूं।’ इस टिप्पणी पर सारा हंस पड़ीं और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने फिर कभी शिकायत नहीं की।

इस दिन रिलीज होगी सारा की अगली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अगली बार अक्षय कुमार, निमरत कौर और वीर पहाड़िया के साथ स्काई फोर्स में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह भारत के इतिहास के एक कम चर्चित अध्याय को प्रदर्शित करेगी और 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

 

The post साल के पहले दिन ही डिनर डेट पर निकलीं सारा अली खान, इस खास शख्स संग किया न्यू ईयर सेलिब्रेट appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%9f/feed/ 0
फोटो में नजर आ रहे इन दो भाइयों की 2 फिल्मों ने कमाए 1600 करोड़ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%86-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%87/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%86-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%87/#respond Thu, 02 Jan 2025 10:53:33 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1517 khabar24x7news  2,2025 मुस्कान बॉलीवुड में कई भाइयों की रियल जोड़ी आई, लेकिन इनमें से बहुत कम की भाइयो

The post फोटो में नजर आ रहे इन दो भाइयों की 2 फिल्मों ने कमाए 1600 करोड़ appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  2,2025

मुस्कान

बॉलीवुड में कई भाइयों की रियल जोड़ी आई, लेकिन इनमें से बहुत कम की भाइयो की ही जोड़ी हिट हो पाई। आमिर खान और फैजल खान, अनिल कपूर और संजय कपूर जैसे भाइयों की जोड़ी पर्दे पर हिट साबित नहीं हुई, लेकिन हिंदी सिनेमा के इस दमदार एक्टर के इन दोनों बेटों ने बॉलीवुड पर शानदार राज किया।  इन दो भाइयों की जोड़ी ने बीते साल अपनी फिल्मों से बॉलीवुड में शानदार कमबैक किया और इन दोनों की फिल्मों की कमाई को मिला क्र देखा जाए तो 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बैठता है। आइए जानते हैं इस सुपरहिट भाइयों की जोड़ी के बारे में।

 

भाइयों की हिट जोड़ी कौन सी है?

 

हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल की। कमाल की बात यह है कि लंबे अरसे से फ्लॉप रहे देओल ब्रदर्स ने साल 2023 में बॉलीवुड में धांसू फिल्मों से एक साथ कमबैक किया। सनी देओल का फिल्मी करियर लगभग खत्म ही हो चुका था, लेकिन अपनी 23 साल पुरानी फिल्म गदर- एक प्रेम कथा के सीक्वल ‘गदर 2’ से सनी देओल ने बता दिया कि ‘तारा सिंह’ अभी जिंदा है। गदर 2 11 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की गई थी। गदर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। गदर 2 सनी देओल की करियर की सबसे हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 691.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

 

विल्लन बनकर छाया सोल्जर

 

वहीं, बड़े भाई के कमबैक के तीन महीने बाद ही बॉबी देओल ने रणबीर कपूर स्टार एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल से धमाकेदार कमबैक किया था। फिल्म में बॉबी ने अबरार का रोल प्ले किया था जो बहुत फेमस हुआ था। फिल्म में महज 15 मिनट के रोल ने बॉबी देओल की किस्मत चमका दी थी। इसके बाद बॉबी की झोली में एक के बाद एक फिल्में गिर ने लगी। एनिमल और गदर 2 सफलता के बाद बॉबी और सनी दोनों ही भाईयों को साउथ सिनेमा से ऑफर आने लगे। बता दें, एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 917 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 917 करोड़ रुपये और 691 करोड़ रुपये को जोड़ दे तो देओल ब्रदर्स की फिल्मों ने कुल मिलाकर इस साल बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ रुपये का कारोबर किया था।

The post फोटो में नजर आ रहे इन दो भाइयों की 2 फिल्मों ने कमाए 1600 करोड़ appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%86-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%87/feed/ 0
हर्षाली मल्होत्रा का न्यू लुक फैंस को बहुत पसंद आया https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af/#respond Thu, 02 Jan 2025 10:34:44 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1514 khabar24x7news  2,2025 मुस्कान बजरंगी भाईजान में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा

The post हर्षाली मल्होत्रा का न्यू लुक फैंस को बहुत पसंद आया appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  2,2025

मुस्कान

बजरंगी भाईजान में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा ने न्यू ईयर के मौके पर अपना नया लुक और अंदाज पब्लिक के साथ शेयर किया। हर्षाली का ये नया लुक फैन्स को बहुत पसंद आया वहीं कुछ लोग पुरानी छोटी सी मु्न्नी को याद करते नज़र आए। वीडियो में आप देखेंगे कि हर्षाली शॉर्ट स्कर्ट, हाईनेक स्वेटर और खूबसूरत हेयर स्टाइल में अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं। हर्षाली भले ही बड़ी हो गई हों लेकिन उनके चेहरे की मासूमियत अब भी बरकरार है। उनके चेहरे पर आज भी वो ही बजरंगी भाईजान की छोटी मुन्नी की झलक नजर आती है।

 

सोशल मीडिया ने किए ऐसे कमेंट

 

एक ने लिखा, आप प्योर ब्यूटी हो जैसे कि भगवान की भेजी कोई एंजल हों। एक ने तो कमेंट में शायरी ही लिख दी, आपकी खुबसूरती का कोई जवाब नहीं, इसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं। आपकी खूबसूरती की तारीफ करने का हौसला नहीं मिलता, आप वो गुलाब है जो हर बाग में नहीं खिलता। किसी एक ने लिखा, अरे आप बहुत ही क्यूट हैं। बता दें कि हर्षाली अभी स्कूल में पढ़ती हैं। फिलहाल वह ग्यारहवी क्लास में हैं और इस साल बारहवीं में जाएंगी। साल 2024 में उनकी दसवीं के नंबर काफी अच्छे आए थे। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए हर्षाली ने सबको बताया था कि दसवीं में उनके 83 पर्सेंट नंबर आए थे। वर्कफ्रंट पर बात करें तो साल 2015 में बजरंगी भाईजान के बाद हर्षाली टीवी शो कुबूल है और लौट आओ तृषा में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो क्राइम पेट्रोल का भी एक हिस्सा रह चुकी है।

The post हर्षाली मल्होत्रा का न्यू लुक फैंस को बहुत पसंद आया appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af/feed/ 0